Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalडिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अध्यक्ष बने इंजीनियर जितेंद्र कुमार...

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अध्यक्ष बने इंजीनियर जितेंद्र कुमार यादव

गाजीपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन विकास भवन स्थित अवर अभियंता कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी इं. अरुण प्रताप सिंह, अतिरिक्त महासचिव (लखनऊ) इं. शशिपाल, मंडल संयोजक (वाराणसी) इं. सुरेंद्र प्रताप एवं पूर्व जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी की गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष पूर्व कार्यकारिणी ने त्यागपत्र दिया, जिसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में:

अध्यक्ष: इंजीनियर जितेंद्र कुमार यादव

जिला सचिव: इंजीनियर आशीष कुमार खरवार

उपाध्यक्ष: इंजीनियर देवराज प्रजापति

वित्त सचिव: इंजीनियर राजकुमार कुशवाहा

संयुक्त सचिव: इंजीनियर रूपेश कुमार

सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button