Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshदीपावली की तैयारियों में गाजीपुर रोशनी से जगमगाया, लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ...

दीपावली की तैयारियों में गाजीपुर रोशनी से जगमगाया, लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:27 से 8:23 बजे तक

गाजीपुर – दीपोत्सव की खुशियां चारों ओर बिखरी हुई हैं। दीपावली के महापर्व को लेकर घर-घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को इस पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और पुष्पों से सजाएंगे। दिन में प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए घरों में विशेष इंतजाम होंगे।लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:27 बजे से 8:23 बजे तक का है। इस दौरान घरों में लक्ष्मीजी और गणेशजी की मूर्ति स्थापित कर उनकी आराधना की जाएगी, ताकि सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्राप्त हो। महिलाएं घरों की सजावट और पूजन की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि हर गली, मोहल्ला और बाजार रोशनी से सराबोर है। गुरुवार की सुबह घरों और मंदिरों को पुष्प मालाओं से सजाने की परंपरा का पालन किया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button