Sunday, April 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeप्रदेश और केंद्र में तानाशाही सरकार चल रही: विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव

प्रदेश और केंद्र में तानाशाही सरकार चल रही: विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव

गाजीपुर – जंगीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार झूठ और तानाशाही पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर इस सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे और 2027 के चुनाव में पीडीए समाज को एकजुट कर बदलाव लाएंगे। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।

विधायक ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संविधान की वजह से ही आज सभी को बोलने का अधिकार मिला है। उन्होंने महान निषाद गुहा और महर्षि कश्यप जयंती पर शुभकामनाएं दीं तथा दिवंगत नेताओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

वहीं मुन्नीलाल राजभर ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button