Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसाइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 3.44 लाख रुपये वापस

साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के 3.44 लाख रुपये वापस

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए शिकायतकर्ता को 3 लाख 44 हजार 886 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी अरुण कुमार पुत्र राजाराम यादव के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी की गई थी। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल गाजीपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक श्री शिवाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों और लेनदेन को ट्रैक किया। साइबर सेल के कर्मचारी कांस्टेबल शिवम सिंह, शुभम सिंह, विशाल और प्रेम शंकर के संयुक्त प्रयास से मात्र 72 घंटे के भीतर ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

दिनांक 01 जनवरी 2026 को राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने गाजीपुर पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button