Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeDharmसनातन परंपरा की संवाहक: महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित हुईं ज्योतिषाचार्या कृष्णा...

सनातन परंपरा की संवाहक: महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित हुईं ज्योतिषाचार्या कृष्णा शर्मा जी

नोएडा के सेक्टर-19, बी ब्लॉक की निवासी, विदुषी ज्योतिषाचार्या कृष्णा शर्मा जी (संस्थापिका—कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट) ने अपने आध्यात्मिक सेवा कार्यों और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अनुकरणीय योगदान दिया है। ब्राह्मण कुल में जन्मी कृष्णा शर्मा जी का झुकाव बचपन से ही पूजा, भक्ति और अध्यात्म की ओर रहा। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त की और विधि (Law) की पढ़ाई भी की, लेकिन उनके मन की सच्ची तृप्ति आध्यात्मिक मार्ग में थी। इसी कारण, उन्होंने 2003 में संन्यास ग्रहण कर पूर्णतः आध्यात्मिक जीवन अपनाने का निर्णय लिया।

ज्योतिष विद्या में पारंगत होने के लिए उन्होंने अपने गुरु से गहन शिक्षा प्राप्त की और तभी से विभिन्न टेलीविजन चैनलों के माध्यम से जनमानस को ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। 2008 में उन्होंने कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट की स्थापना की, जिसके माध्यम से वे धर्म, कर्म, पूजा-पाठ और समाज सेवा में निरंतर समर्पित हैं। इस संस्था के जरिए वे गरीब और असहाय परिवारों की सहायता करती हैं, निर्धन कन्याओं के विवाह का आयोजन कराती हैं और बालिकाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए भी कार्यरत हैं। अपनी ज्योतिषीय सेवाओं और धार्मिक कार्यों से अर्जित आय का एक अंश वे सदैव परोपकार में लगाती हैं।

कई वर्षों से उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि का प्रस्ताव दिया जा रहा था, लेकिन अब जाकर उन्होंने इसे स्वीकार किया। चित्रगुप्त महिला अखाड़े की अधिष्ठात्री एवं विश्व की प्रथम महिला जगतगुरु श्री श्री 1008 अनंत विभूषित जगतगुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन जी महाराज के करकमलों से विधिपूर्वक पटका अभिषेक कराकर उन्होंने यह सौभाग्य प्राप्त किया। अब वे श्री श्री 1008 अनंत विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा श्री जी के नाम से पहचानी जाएँगी।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुए इस पावन अभिषेक समारोह में नोएडा शहर के कई गणमान्यजन साक्षी बने। यह संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि एक साधारण परिवार में जन्मी, अपनी साधना और सेवा से असाधारण उपलब्धियाँ हासिल करने वाली साध्वी कृष्णा शर्मा जी को यह प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त हुई। चित्रगुप्त महिला अखाड़े का आभार प्रकट करते हुए समस्त नोएडावासी गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं।

अब महामंडलेश्वर साध्वी कृष्णा श्री जी समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान देने और विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। उनका जीवन सेवा, साधना और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जिससे भविष्य में अनेकों को प्रेरणा मिलेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button