Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalसंविधान गौरव दिवस की योजना बैठक सैदपुर में संपन्न, सपना सिंह ने...

संविधान गौरव दिवस की योजना बैठक सैदपुर में संपन्न, सपना सिंह ने रखे विचार

गाजीपुर – सैदपुर विधानसभा के मंडल सैदपुर पूर्वी के विधानसभा कार्यालय में आज संविधान गौरव दिवस की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महामनीषियों और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद वंदे मातरम गीत और भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का स्वागत किया। भानु प्रताप सिंह ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। बैठक में भानु प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से पिछड़े और दलित वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

जिलाउपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब के विचारों का सम्मान भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जो लोग संविधान की प्रतियां लेकर चल रहे हैं, उन्होंने बाबा साहब के विचारों का कभी सम्मान नहीं किया।

बैठक में प्रमुख रूप से दयाशंकर पांडेय, सुशीला सोनकर, नरेंद्र पाठक, प्रेमशंकर सिंह, रामकृपाल पांडेय, रघुवंश सिंह पप्पू, शशिकांत कमलापुरी, मीरा श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सुधीर पाटिल ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button