Sunday, July 6, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshसीएम योगी की पीएम मोदी से मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार और...

सीएम योगी की पीएम मोदी से मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार और संगठनात्मक बदलाव पर चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 9 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक महाकुंभ के समापन के बाद दोनों नेताओं की पहली औपचारिक बातचीत थी। इस दौरान यूपी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक चुनाव और प्रदेश में होने वाली नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुंभ के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

इससे पहले, सीएम योगी ने शनिवार, 8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के साथ बैठक में भी इन्हीं विषयों पर गहन मंथन हुआ था।

यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी

वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में छह मंत्री पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जा सकता है। इसको लेकर यूपी भाजपा और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, विभिन्न आयोगों में नेताओं की नियुक्ति को लेकर भी संगठन स्तर पर चर्चा जारी है।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद पर फैसला जल्द

कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा होनी है। इस पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जिनमें पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, बीएल वर्मा, धर्मपाल सिंह और स्वतंत्र देव सिंह प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर भी चल रहा मंथन

फरवरी में भाजपा नेता विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने यूपी के जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देने पर मंथन किया था। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

हाल ही में मीडिया से बातचीत में यूपी भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संकेत दिया था कि संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर इन सभी मुद्दों पर चर्चा जारी है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button