गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहेतियां गांव निवासी बसपा कार्यकर्ता पन्ना राम (46) का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा से जुड़े कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधायक सुभाष रामपुर, बसपा जिला अध्यक्ष सीताराम भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, गुड्डू रामपुर और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।














