Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsदिल्ली में फिर गूंजेगा झाड़ू का नारा, केजरीवाल बनेंगे चौथी बार मुख्यमंत्री:...

दिल्ली में फिर गूंजेगा झाड़ू का नारा, केजरीवाल बनेंगे चौथी बार मुख्यमंत्री: भगवंत मान

Bhagwant Mann: “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली के नरेला, तिमारपुर और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मेगा रोड शो किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर बिजली, पानी और शिक्षा की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुनेगी।

AAP का किसी से मुकाबला नहीं

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है। भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है, जबकि कांग्रेस पिछले दो चुनावों से शून्य पर है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “लोग भाजपा और कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद अपनी उंगलियां देखते हैं कि कहीं वो गायब तो नहीं कर दी।”

दिल्ली ने ठाना, फिर केजरीवाल को लाना

सीएम मान ने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने फैसला कर लिया है कि 5 फरवरी को झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर अरविंद केजरीवाल को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा, “जो लोग आपके बीच रहते हैं और आपके सुख-दुख को समझते हैं, उन्हें आगे लाना चाहिए। आम आदमी पार्टी लड़ाई नहीं, पढ़ाई की बात करती है। हम अस्पताल, बिजली, पानी और महिलाओं की सहूलियत की बात करते हैं। यही वजह है कि दिल्ली के लोग हमें प्यार करते हैं।”

भाजपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार

मान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा नहीं है। ये सिर्फ गाली-गलौज करते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर काम करके जनता का भरोसा जीता है।

पंजाबियों पर विवादित बयान पर नाराजगी

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के पंजाबियों और सिखों पर दिए बयान की निंदा करते हुए भगवंत मान ने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है। यहां पंजाब, यूपी, हरियाणा, कर्नाटक सहित पूरे देश से गाड़ियां आती हैं। क्या पंजाबियों की गाड़ियों में गुंडे रहते हैं? नेताओं को अपनी भाषा पर काबू रखना चाहिए।”

दिल्ली में होगा चमत्कार

भगवंत मान ने कहा कि इस बार दिल्ली में चमत्कार होगा। अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और वोट मार्जिन भी बढ़ेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि “झाड़ू के निशान पर वोट देकर दिल्ली के भविष्य को और बेहतर बनाएं।”

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button