Monday, March 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

गाजीपुर – गहमर थाना क्षेत्र के भीखमराय पट्टी में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 20 वर्षीय निशा यादव का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी लल्लन यादव ने बताया कि उनकी भतीजी निशा की शादी करीब एक माह पहले 24 फरवरी को लक्ष्मण यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले सोने की चेन, अंगूठी और अन्य जेवर की मांग कर रहे थे और निशा को मायके से संपर्क करने से भी रोकते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निशा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button