गाज़ीपुर – जनपद के नोनहरा थाने में बुधवार देर शाम धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। और फिर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया लोगो ने थाने पर प्रदर्शन भी किया। मृतक कार्यकर्ता के घर आज सपा नेता राजकुमार पाण्डेय पहुंचे। भावुक होते हुए उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सियाराम उपाध्याय सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि समाज का एक हीरा थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले पार्टी ने अपने कार्यकर्ता को मानने से इनकार किया और बाद में मजबूरी में स्वीकार किया, यह बेहद दुखद है।राजकुमार पाण्डेय ने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि वक्त अभी भी है, सही पहचान कीजिए और उसके साथ चलिए जो आपके साथ खड़ा हो। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे एक बेटे की तरह हर सुख-दुख में साथ रहेंगे। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।