Friday, November 14, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsसैदपुर में भाजपा की पदयात्रा, सरदार पटेल के विचारों से आत्मनिर्भर भारत...

सैदपुर में भाजपा की पदयात्रा, सरदार पटेल के विचारों से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

गाजीपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर आयोजित पदयात्रा के क्रम में मंगलवार को सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। पदयात्रा टाउन नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होकर जौहरगंज, सैदपुर थाना होते हुए तहसील गेट पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कौशिक उपवन मैरिज हाल में सभा में परिवर्तित हो गई। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारे लगा रहे थे, जबकि आगे-आगे देशभक्ति गीतों की धुन वातावरण को ऊर्जावान बना रही थी।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में देश की छोटी-छोटी रियासतें भारत में विलय हुईं। उन्होंने देश को अखंडता और एकता का संदेश दिया।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत के महापुरुषों का जीवन इतिहास हमारी अमूल्य विरासत है, जो राष्ट्रीय एकता और समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक महापुरुषों की भावनाओं को दबाया, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उनके विचारों को आत्मसात कर उन्हें सच्चा सम्मान दिया है।सभा का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेंद्र राय, भोनूराम सोनकर, दयाशंकर पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, अखिलेश सिंह, संतोष चौहान, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button