Thursday, February 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalपीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले भाजपा नेता, मुलायम यादव के जन्मदिन...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले भाजपा नेता, मुलायम यादव के जन्मदिन पर लगते थे ठुमके

गाज़ीपुर – बिरनो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन का जश्न समाजसेवी अंदाज में मनाया गया। बिरनो मंडल के तत्वाधान में हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और सामूहिक रूप से केक काटकर खुशी साझा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री का जन्मदिवस एक सामाजिक संदेश के साथ मना रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भव्य आयोजन होता था, जिसमें देश-विदेश से नर्तकियों को बुलाया जाता था और जनता के करोड़ों रुपए खर्च होते थे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा कार्यों और समाजहित के संदेश के साथ मना रहे हैं। यह अंतर दोनों दलों की कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।

कार्यक्रम में बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने मौजूद सभी लोगों को केक खिलाकर खुशियां बांटा और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा, राकेश यादव, मन्नू राजभर, गोवर्धन बिंद, अभिनय सिंह, कार्तिक राम, सुरेंद्र चौहान, सरोज भारती, कौशल्या, हरि गोंड, यशवंत खरवार, विनोद पटेल, सोनू गुप्ता, श्याम राज पांडे, श्रीधर चौबे, विपिन चौरसिया और पप्पू चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button