Sunday, July 6, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalभाजपा नेता मो. इसरार की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की...

भाजपा नेता मो. इसरार की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. इसरार की माता नूरजहां (65) का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से बीमार थीं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को जौहर की नमाज के बाद पारिवारिक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सेवराई स्थित उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेता मो. इसरार के अलावा उनके दो छोटे भाई इबरार और एहसान भी हैं। परिवारजन गहरे सदमे में हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button