Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePunjabपंजाब विधानसभा में भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला, बोले- 32 विधायक...

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला, बोले- 32 विधायक हमारे संपर्क में

पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 32 विधायक आम आदमी पार्टी (AAP) के संपर्क में हैं। मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अपने ही विधायकों से कोई संवाद नहीं है और पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है।

“दिल्ली चुनाव में कांग्रेस शून्य पर सिमटी, अपनी स्थिति पर ध्यान दे”

मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली और पार्टी शून्य पर सिमट गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी गिरती साख और संगठन की दुर्दशा पर ध्यान देना चाहिए

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी साधा निशाना

भगवंत मान ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह कभी भी कांग्रेस विधायकों से नहीं मिलते थे और मुख्यमंत्री रहते हुए भी जनता से दूरी बनाए रखते थे। मान ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान जब कृषि कानून लागू हुए, तब अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से मिलने की जहमत तक नहीं उठाई

“कांग्रेस को बस AAP पर नजर रखने की फिक्र, अपना घर संभालने की नहीं”

मान ने कहा कि कांग्रेस का पूरा फोकस केवल आम आदमी पार्टी पर हमला करने में रहता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “कांग्रेस बताए कि उनके प्रभारी भूपेश बघेल क्या मोगा से आए हैं?”

कांग्रेस का दावा- AAP के 32 विधायक हमारे संपर्क में

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि AAP के 32 विधायक कांग्रेस में आने के लिए संपर्क कर रहे हैं और अगले चुनाव से पहले एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। बाजवा ने यह भी आरोप लगाया कि भगवंत मान खुद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के जरिए बीजेपी के संपर्क में हैं और जब अरविंद केजरीवाल उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाएंगे, तो वो अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो जाएंगे

AAP ने कांग्रेस के दावे को किया खारिज

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बाजवा के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि “बाजवा खुद बीजेपी में जाने की तैयारी कर चुके हैं और पहले ही अपनी एडवांस बुकिंग पक्की कर ली है”। अरोड़ा ने बाजवा पर AAP विधायकों को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button