गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश वध के लिए ले जाए जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक जीवित गाय बरामद की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 6 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान महना चौराहे के पास पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और तलाशी में उनके कब्जे से वध हेतु ले जाई जा रही एक जीवित गाय मिली।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम प्रवेश राम (44) पुत्र मुन्ना राम और मुन्ना राम (46) पुत्र स्व. तलुका राम, दोनों निवासी ग्राम नवली उत्तर मोहल्ला, थाना रेवतीपुर, जिला गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना दिलदारनगर में मुकदमा संख्या 209/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल सहित हमराही कर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर सराहना की जा रही है।














