मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी और इस अवसर पर शहीदों व घायल सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए सहयोग का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमारे वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ जनता को सैनिक कल्याण कोष में योगदान के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से सैनिक कल्याण के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा ₹11,000 भेंट किए। डॉ. यादव ने लोगों से अपील की कि वे शहीद परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के पुनर्वास व सहायता के लिये अपना समर्थन दें।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह अवसर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ सेना कल्याण कोष में योगदान के लिए प्रेरित करता है।
आइए, शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के कल्याण के लिए हम अपना सहयोग दें।… pic.twitter.com/pSez4fyZkA
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 7, 2025
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर अरुण नायर (सेना मेडल) ने मुख्यमंत्री को झंडा भेंट किया और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किया। सैनिक कल्याण बोर्ड के आर.एन. सिंह तोमर, ग्रीश चंद्र यादव, शैलेश कुमार चौकसे, संजय भील और जसवीर सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
क्या है सशस्त्र सेना झंडा दिवस
सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है। यह पहल 1949 से लगातार की जा रही है और इसका उद्देश्य जनता के माध्यम से सैनिक कल्याण के लिये धन-संग्रह कर शहीदों व घायल सैनिकों व उनके परिवारों की सहायता करना तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।














