Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeGameअंशुल कंबोज का CSK में शामिल होने पर शानदार प्रतिक्रिया: '3.40 करोड़...

अंशुल कंबोज का CSK में शामिल होने पर शानदार प्रतिक्रिया: ‘3.40 करोड़ में खरीदने पर खुशी से उछल पड़े’

IPL2025 का मेगा ऑक्शन काफी रोमांचक रहा। कुल 182 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिनमें 120 भारतीय थे। कुछ खिलाड़ियों की बोली करोड़ों तक पहुंची, जबकि कुछ लाखों में ही सीमित रही। इस ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी शामिल थे। अंशुल को CSK ने ₹3.40 करोड़ में खरीदा, और इस कीमत पर उनका उत्साह देखते ही बनता था।

चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंशुल कंबोज कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ बस में बैठे नजर आ रहे हैं। जैसे ही अंशुल को ₹3.40 करोड़ में खरीदा गया, वह खुशी से उछल पड़े, और उनके साथ मौजूद खिलाड़ी उत्साहित होकर ‘3 करोड़ 40 लाख’ बोलने लगे।

यहां देखें वीडियो…

https://www.instagram.com/reel/DC8WndrM7Sn/?utm_source=ig_web_copy_link

पिछले सीजन में थे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मुंबई के लिए 3 मैच खेले थे, जिसमें 2 विकेट अपने नाम किए थे।

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

हरियाणा के अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी 2024 में केरला के खिलाफ एक मैच में 10 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे, जो एक शानदार रिकॉर्ड है।

अंशुल कंबोज का क्रिकेट करियर

अंशुल कंबोज ने अब तक 19 फर्स्ट क्लास, 15 लिस्ट ए और 19 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 32 पारियों में 57 विकेट और 26 पारियों में 368 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 15 पारियों में 23 विकेट और टी20 में 19 पारियों में 21 विकेट झटके हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button