Monday, March 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeथाना नंदगंज का एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

थाना नंदगंज का एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा सोमवार को थाना नंदगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय एवं साइबर सेल का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को अद्यतन रखने और उनके उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त उप निरीक्षकों को शस्त्र अभ्यास कराया गया तथा चौकीदारों को वर्दी वितरित की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button