Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRअन्ना हजारे का बड़ा बयान: ‘भटक गए थे केजरीवाल, जनता ने सिखाया...

अन्ना हजारे का बड़ा बयान: ‘भटक गए थे केजरीवाल, जनता ने सिखाया सबक’

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की हार के कारणों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम किया था, लेकिन धीरे-धीरे भ्रष्टाचार और नीतिगत भटकाव के कारण जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया

‘केजरीवाल को मिसाल बनना चाहिए था, लेकिन भटक गए’

अन्ना हजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल को समाज के लिए एक मिसाल कायम करनी चाहिए थी, लेकिन उनकी नीतियों में बदलाव आया। शराब की दुकानें खोलने और लाइसेंस जारी करने जैसी नीतियों के कारण वह अपने मूल सिद्धांतों से दूर चले गए। हजारे ने स्पष्ट किया कि वह पहले केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं बोले क्योंकि वह अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन बाद में उनकी नीतियों से वह परेशान हो गए

AAP से अलगाव और केजरीवाल की गिरावट

अन्ना हजारे वही व्यक्ति हैं जिनके भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ। कभी इस आंदोलन में केजरीवाल उनके सहयोगी थे, लेकिन 2012 में उन्होंने अलग होकर AAP बना ली, जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार बनी है और शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया। वह दिल्ली की चौथी और बीजेपी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इस पर अन्ना हजारे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की कमान एक महिला के हाथ में जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जनता ने रेखा गुप्ता को उनके ‘शुद्ध विचारों और कार्यों’ के कारण वोट दिया

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button