Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर: गंगा तट सुरक्षा परियोजना में सपा विधायक ने लगाया अनियमितता के...

गाजीपुर: गंगा तट सुरक्षा परियोजना में सपा विधायक ने लगाया अनियमितता के आरोप, जांच की मांग

गाजीपुर – ददरी घाट गंगा तट से नवापुर साइन मंदिर तक करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से चल रही ठोकर निर्माण परियोजना विवादों में घिर गई है। सदर विधायक जय किशन साहू ने इस परियोजना में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह निर्माण कार्य गंगा के कटान से एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री की दीवार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

गंगा का बहाव फैक्ट्री की दीवार के काफी नजदीक पहुंच जाने से कटान का खतरा बढ़ गया था, जिसके चलते बोल्डर और पिचिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसी बीच विधायक साहू ने आरोप लगाया कि विपक्ष का विधायक होने के कारण अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। उनका कहना है कि गंगा किनारे लगाए जा रहे ठोकर और बिछाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है और इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।

विधायक ने घोषणा की है कि वे एक सप्ताह के भीतर पूरे निर्माण कार्य की जांच कराएंगे और प्रमाण के साथ अनियमितताओं को सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने बताया कि वे पहले भी स्थल निरीक्षण कर चुके हैं और अब इंजीनियर डॉ. समीर सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों के साथ फिर से दौरा करेंगे। उन्होंने मीडिया से चार दिन का समय मांगते हुए कहा कि जल्द ही सच्चाई जनता के सामने रखी जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button