Thursday, March 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज

गाजीपुर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज

गाजीपुर – घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। 19 मार्च 2026 को उपलब्ध गैस सिलेंडरों का कुल स्टॉक 27,149 दर्ज किया गया, जबकि 18 मार्च को 9,339 सिलेंडरों की बिक्री और 9,290 सिलेंडरों की बुकिंग हुई। पिछले वर्ष 18 मार्च 2025 को बिक्री 12,932 और बुकिंग 12,933 रही थी, जिससे इस वर्ष मांग में कमी देखी गई है।

उपभोक्ताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने तीन गैस एजेंसियों—अखिलेश एचपी गैस एजेंसी (कुसी, जमानियां), भाग्य लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी (सादात) और रामचन्द्र भारत गैस एजेंसी (सैदपुर)—के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन एजेंसियों पर आरोप है कि वे ग्राहकों से डीएसी कोड लेकर बिना गैस डिलीवरी किए ऑनलाइन डिलीवरी दिखा रही थीं। यह कृत्य एलपीजी वितरण नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रशासन ने बैकलॉग को कम करने के लिए कई एजेंसियों को अतिरिक्त गैस आवंटित की है। साथ ही उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग की सुविधा दी गई है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ कम हो सके।

इसी बीच आपूर्ति विभाग की टीम ने भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम रेवसड़ा में छापेमारी कर 13 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए। जांच में सामने आया कि कुछ लोग अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की बिक्री कर रहे थे। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग गैस आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घर बैठे ही बुकिंग और ई-केवाईसी की सुविधा का लाभ उठाएं तथा किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button