Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalशेख हसीना का विमान बांग्लादेश छोड़ने के बाद सीधे भारत के गाजियाबाद...

शेख हसीना का विमान बांग्लादेश छोड़ने के बाद सीधे भारत के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड, जानें क्यों?

बांग्लादेश छोड़ने के बाद, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विमान सीधे भारत के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर लैंड कर गया। कहा जा रहा है कि शेख हसीना कुछ समय भारत में रहेंगी और इसके बाद अन्य स्थानों पर जा सकती हैं।

हिंडन एयरबेस पर क्यों लैंड हुआ शेख हसीना का विमान?

आमतौर पर जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, तो उनका स्वागत दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर होता है। लेकिन इस बार शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड कराया गया। सोशल मीडिया पर इसके बारे में कई कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे की असली वजह कुछ और ही है।

हिंडन एयरबेस, एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है, जहां वायुसेना का नियंत्रण है। यहां भारत के कई परमाणु-सक्षम एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट तैनात रहते हैं। इसके अलावा, हिंडन एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था आम हवाईअड्डों की तुलना में काफी पुख्ता है। शेख हसीना जिन हालातों में भारत आई हैं, वे असामान्य हैं, यही वजह है कि उनके विमान को दिल्ली के व्यस्त आईजीआई एयरपोर्ट की बजाय हिंडन एयरबेस पर लैंड कराया गया।

दिल्ली में लैंड होतीं शेख हसीना तो क्या होता?

शेख हसीना के विमान की लैंडिंग की जानकारी सुरक्षा कारणों से गुप्त रखी गई थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारतीय खुफिया एजेंसियों की रणनीति हो सकती है कि सुरक्षा कारणों से शेख हसीना का विमान दिल्ली के बजाय यूपी में लैंड कराया गया। दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट बेहद व्यस्त है और यहां हर दिन वीआईपी मूवमेंट होती है।

अगर शेख हसीना का विमान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड होता, तो सुरक्षा व्यवस्था को संभालना और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाना चुनौतीपूर्ण होता। इन्हीं कारणों से शेख हसीना का विमान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की बजाय गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड कराया गया।?

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button