Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeBiharKamya Mishra : बिहार की चर्चित आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया;...

Kamya Mishra : बिहार की चर्चित आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया; क्या बताई वजह, क्या हो सकती है आशंका?

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रिटायर होने के बाद राजनीति में आए और आज राज्य में मंत्री हैं। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सेवा में रहते हुए त्यागपत्र दे दिया था। वह राजनीति में आने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में रुक गए। अब, बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राज्य की चर्चित आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफे का कारण निजी-पारिवारिक बताया गया है। पुलिस मुख्यालय ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी की प्रमुख भी रही थीं और इस केस के खुलासे में अहम भूमिका निभाई थी।

पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रेक किया था
पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद भी आईपीएस काम्या मिश्रा का नाम चर्चा में आया था। उन्हें इस बड़े केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, और उन्होंने जल्द ही इस केस को सुलझा भी दिया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रेक कर लिया और महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अफसर बन गईं।

2019 बैच की आईपीएस, 2021 में आईपीएस से शादी
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज से स्नातक करने के बाद, पहले ही प्रयास में 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी चुनी गईं काम्या मिश्रा ने देशभर में 172वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना कैडर बिहार करा लिया। 2021 में, उन्होंने 2019 बैच के ही आईपीएस अधिकारी अवधेश सरोज दीक्षित से शादी कर ली।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button