HomeNationalPuja Khedkar: भविष्य में नहीं दे पाएंगी कोई परीक्षा…UPSC ने रद की...

Puja Khedkar: भविष्य में नहीं दे पाएंगी कोई परीक्षा…UPSC ने रद की पूजा खेडकर की उम्मीदवारी

नई दिल्ली: विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बड़ा कदम उठाया है। यूपीएससी ने उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई आयोग ने पूजा खेडकर के दस्तावेजों की गहन जांच के बाद की है। उन्हें सीएसई-2022 के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। पहले ही यूपीएससी ने संकेत दिए थे कि अगर पूजा खेडकर दोषी पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूजा खेडकर की जमानत अर्जी पर कोर्ट का फैसला कल

धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में दिल्ली की अदालत ने पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत अर्जी पर एक अगस्त को फैसला सुनाने की तिथि तय की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने खेडकर की अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है।

मामले का सारांश

2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी की सीएसई परीक्षा में ओबीसी और दिव्यांग कोटा का दुरुपयोग किया। इस मामले में यूपीएससी ने खेडकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनके चयन को रद्द करने के साथ-साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा, उन्हें भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने से भी रोक दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments