HomeKhabar Thodi Hatkarपीईटी परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन व बस...

पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का किया निरीक्षण

गाजीपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसों के आवागमन और अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कार्मिकों की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाए, ताकि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने को भी कहा। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अन्य जनपदों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments