गाजीपुर। योगी सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। तबादला सूची के अनुसार गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय कुमार सिंह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके गाजीपुर के नए एसपी बनने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी। वहीं, डॉ. ईरज राजा के स्थानांतरण के बाद अब बलिया में उनकी नई तैनाती होगी। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत यह बदलाव किया गया है।















