Saturday, May 30, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGहिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपेंद्र राय हुए पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उपेंद्र राय हुए पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित

गाजीपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में भव्य पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रख्यात पत्रकार, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि तथा सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय एवं सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल एवं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद गाजीपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा ने संस्था की तीन वर्षों की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

उपेंद्र राय को मिला सर्वोच्च सम्मान

समारोह के दौरान विशाल सिंह चंचल, प्रेस क्लब संरक्षक आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा एवं अध्यक्ष शिवकुमार ने उपेंद्र राय को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

दिवंगत पत्रकारों के परिजनों का हुआ सम्मान

गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत पत्रकार सिद्धांत तिवारी, राजीव सिंह, विजय कुमार, शिवलोचन राजभर एवं सत्येंद्र शुक्ला के परिजनों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पत्रकार हितों के लिए सराहनीय पहल

अपने संबोधन में उपेंद्र राय, विशाल सिंह चंचल, गोपाल सिंह यादव, रमेश कुशवाहा, रविकांत राय एवं राजदेव ने गाजीपुर प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने अल्प समय में पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं और जिले में एक सकारात्मक मिसाल कायम की है।

बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित

समारोह को वरिष्ठ पत्रकार अविनाश प्रधान, रविंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, शिवेंद्र सिंह, शिवम पांडेय, मासूम सिद्दीकी, धर्मेंद्र मिश्रा, दरोगा पांडेय एवं विनय ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण केके ने किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र कुमार राय, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी तथा सदस्य यशवंत राय, पवन मिश्रा, आदर्श सिंह, अरुण यादव, संदीप शर्मा, नितिन भारद्वाज, रजत कुमार, ओमप्रकाश, हसीन अंसारी, शिवप्रताप तिवारी, रतन कुमार, वेदप्रकाश वेदु, मोतीलाल, दयाशंकर राय, रमेश सोनी, अशोक मौर्य, गिरीश पांडेय, वरुण मिश्रा, विनय ठाकुर, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, आदित्य कुमार,मुकेश, मोहम्मद फैसल, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button