गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद के युवाओं और श्रमिकों को देश व विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला, प्लेसमेंट इवेंट और कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जा रहे हैं।
देश में 1800 पदों पर भर्ती
जिलाधिकारी ने बताया कि Pramokash Outsourcing Services Private Limited के माध्यम से दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और जामनगर की विभिन्न कंपनियों में 1800 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 5वीं से ग्रेजुएट एवं आईटीआई/डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर और सुपरवाइजर जैसे पदों पर 18 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को गाजीपुर से कार्यस्थल तक निशुल्क बस सुविधा भी दी जाएगी।
मारुति सुजुकी में 500 पदों पर मौका
Maruti Suzuki India Limited गुजरात प्लांट में 500 पदों पर भर्ती के लिए 4 जून 2026 को राजकीय आईटीआई गाजीपुर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। इसमें आईटीआई पास 18 से 26 वर्ष आयु के युवाओं को 25,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी पर भर्ती किया जाएगा।
विदेशों में भी रोजगार के अवसर
जिलाधिकारी ने बताया कि � के माध्यम से जर्मनी, जापान, इजराइल और सऊदी अरब में नर्सिंग, केयरगिवर, कंस्ट्रक्शन वर्कर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। विदेश में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को 6 माह का विदेशी भाषा प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जाएगा।
rojgaarsangam.up.gov.in
ब्लिंकिट में भी भर्ती
Blinkit द्वारा गुरुग्राम में पिकिंग एवं पैकिंग के 500 पदों पर 10वीं पास युवाओं की भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
प्रेसवार्ता में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी और जिला सेवायोजन अधिकारी मौजूद रहे।














