Friday, February 27, 2026
Your Dream Technologies
HomeNationalराज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गाजीपुर दौरा, दिव्यांगों व लाभार्थियों को योजनाओं का...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गाजीपुर दौरा, दिव्यांगों व लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित

गाजीपुर – आनंदीबेन पटेल का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने दिव्यांग बच्चों से संवाद किया और उन्हें व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। बच्चों ने “तारे जमीन पर” गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कभी भी प्रतिभा में बाधा नहीं बन सकती और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

राज्यपाल ने विवेकाधीन कोष से सेवा कार्य हेतु समर्पित बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट, 300 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी, 200 को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी, 100 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि स्वीकृति पत्र, 100 आयुष्मान कार्ड, 150 पीएम सूर्य योजना प्रमाण पत्र, 225 श्रमिकों को प्रमाण पत्र तथा 250 युवा उद्यमियों को डमी चेक वितरित किए गए।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button