Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeJmmu & Kashmirपुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना का कुली घायल;...

पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना का कुली घायल; 10 दिन पहले जवान भी हुआ था जख्मी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शनिवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक कुली (पोर्टर) घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मनकोट सेक्टर में हुआ हादसा

सेना के अधिकारियों के अनुसार, घायल कुली की पहचान 24 वर्षीय जुल्फकार अहमद के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:10 बजे पुंछ के मनकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके में हुआ, जब वह अनजाने में एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सेना तुरंत अलर्ट हो गई।

मौके पर पहुंची सेना ने जुल्फकार अहमद को घायल अवस्था में पाया और तत्काल उसे सेना के अस्पताल पहुंचाया। जुल्फकार अहमद, पुत्र अब्दुल करीम, सलोत्री जलास गांव, जिला पुंछ का निवासी है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना की जानकारी मिलते ही सेना और अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी शुरू कर दी है, ताकि किसी अन्य संभावित खतरे से बचा जा सके।

21 जनवरी को जवान भी हुआ था घायल

गौरतलब है कि इसी महीने 21 जनवरी को पुंछ जिले के ही कृष्णा घाटी सेक्टर में LoC के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान एक गश्ती दल का हिस्सा था और अचानक उसका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया।

बारिश में बढ़ जाता है खतरा

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ रोधी अवरोधक प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। कई बार बारिश के कारण ये सुरंगें अपनी जगह से खिसक जाती हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसे हादसे अपेक्षाकृत ज्यादा होते हैं, हालांकि सेना इन्हें रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

नियंत्रण रेखा के पास पहले भी इस तरह की बारूदी सुरंग विस्फोट की घटनाएं सामने आती रही हैं, जो इलाके में मौजूद सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button