Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalनिर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने गुणवत्ता व समयबद्धता पर...

निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स तथा लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में निर्माणाधीन सड़कों और अन्य परियोजनाओं की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया।

जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग, यूपी सिडको, राजकीय निर्माण निगम, राज्य सेतु निगम सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली जो धनाभाव के कारण अधूरे पड़े हैं और संबंधित अधिकारियों को उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने धन आवंटन के बावजूद धीमी प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी जताई और निर्माण एजेंसियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हैंडओवर किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button