Friday, January 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshदादरी विधायक ने ₹2.26 करोड़ की लागत से तीनप्रमुख सड़कों का किया...

दादरी विधायक ने ₹2.26 करोड़ की लागत से तीनप्रमुख सड़कों का किया शिलान्यास, जनता ने कहा— “विकास का मतलब तेजपाल सिंह नागर”

दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने आज क्षेत्र के तीन अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कुल ₹226.63 लाख (₹2 करोड़ 26 लाख से अधिक) की लागत आएगी, जिससे दादरी विधानसभा के हजारों नागरिकों को सीधा और स्थायी लाभ मिलेगा।

इन सड़क परियोजनाओं के माध्यम से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा। गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक विकास भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा। स्थानीय लोगों में इस विकास कार्य को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

शिलान्यास किए गए मार्गों का विवरण इस प्रकार है—

1.दादरी–जारचा–कलौंदा–गैसुपुर (जारचा आबादी) अन्य जिला मार्ग
 लंबाई: 0.150 कि.मी. लागत:, ₹31.77 लाख

2.जी.टी. रोड से कलौंदा वाया छौलस (छौलस आबादी) अन्य जिला मार्ग
लंबाई: 0.150 कि.मी., लागत: ₹31.60 लाख

3.जारचा–कलौंदा से भट्टा होते हुए कलौंदा मार्ग
लंबाई: 2.510 कि.मी., लागत: ₹163.26 लाख

इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि “सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद होती हैं। इन मार्गों के निर्माण से जारचा, कलौंदा, गैसुपुर, छौलस और भट्टा सहित आसपास के गांवों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात मिलेगा। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों और कर्मचारियों का समय बचेगा और व्यापार को नया बल मिलेगा।”

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूरे किए जाएं, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके। विधायक ने यह भी कहा कि दादरी विधानसभा में विकास कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे और आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक तेजपाल सिंह नागर की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि “जब से तेजपाल सिंह नागर विधायक बने हैं, तब से दादरी विधानसभा में विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। सड़क, बिजली, पानी और जनसुविधाओं को लेकर लगातार काम हो रहा है। विधायक जी हर समय जनता के बीच रहते हैं और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराते हैं।”
कई ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वर्षों से जिन सड़कों की मांग की जा रही थी, आज उनका सपना साकार हो रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मनोज सिसोदिया, HK शर्मा, प्रदीप मंगल, अशोक (BDC), सुरवीर सिंह गहलोत, कैप्टन रामभूल सिंह, सोनू राणा, राहुल (BDC), उमेश राणा, सुरवीर सिंह, ओमकार सिंह, देवकरन सिंह, प्रेमपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग, वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विधायक तेजपाल सिंह नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “दादरी विधानसभा सुरक्षित हाथों में है और विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है।”

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button