HomeCrimeविद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र पढ़ने...

विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र पढ़ने की पहल

गाजीपुर। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने और पठन-पाठन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की जा रही है। अब पुस्तकों के साथ-साथ समाचार पत्र भी विद्यालयों की दैनिक शिक्षण गतिविधियों का हिस्सा होंगे। इस पहल के तहत छात्रों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ाए जाएंगे, जिससे उनमें समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रकाश सिंह ने बताया कि समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों को अपने आसपास, जिले, प्रदेश और देश में हो रही गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। इससे न केवल उनकी भाषा क्षमता में सुधार होगा, बल्कि उनमें विश्लेषणात्मक सोच और सामान्य ज्ञान भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों को मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से दूर रखने में भी सहायक होगी।

वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपासना रानी वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार नई-नई शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। छात्रों में पढ़ने की रुचि बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। इसी क्रम में अब प्रतिदिन विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़ने की व्यवस्था की जाएगी।

शिक्षकों ने इस पहल को शासन का सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे बच्चों की सोच का दायरा विस्तृत होगा और वे पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति भी जागरूक बनेंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments