गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश रविवार को जारी किया गया और सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
चूंकि केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का अधिकार गृह मंत्रालय के पास होता है, इसलिए यह फैसला सीधे मंत्रालय की ओर से लिया गया है। इस फेरबदल के तहत दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन-दीव और दादर नगर हवेली जैसे क्षेत्रों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
दिल्ली से बाहर भेजे गए कई वरिष्ठ अधिकारी
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित किया गया है।
एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार (आईएएस, 1992 बैच) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भेजा गया है। वहीं संजीव खिरवार (1994 बैच) को लद्दाख से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा संतोष डी. वैद्य (1998 बैच) को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली बुलाया गया है।
आईपीएस अधिकारियों में अजीत कुमार सिंगला (2004 बैच) को पुडुचेरी से दिल्ली, जबकि राजीव रंजन सिंह (2010 बैच) को दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा गया है।
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज (2005 बैच) का तबादला भी जम्मू-कश्मीर किया गया है।
इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
नाम (बैच) – वर्तमान कैडर → नया कैडर
अश्वनी कुमार (1992) – दिल्ली → जम्मू-कश्मीर/लद्दाख
संजीव खिरवार (1994) – लद्दाख → दिल्ली
संतोष डी वैद्य (1998) – जम्मू-कश्मीर → दिल्ली
पद्मा जायसवाल (2003) – पुडुचेरी → दिल्ली
शुरबीर सिंह (2004) – दिल्ली → लद्दाख
आर. एलिस वाज (2005) – दिल्ली → जम्मू-कश्मीर
यशपाल गर्ग (2008) – अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
संजीव अहूजा (2008) – गोवा → दिल्ली
नीरज कुमार (2010) – जम्मू-कश्मीर → दिल्ली
सैयद आबिद राशिद शाह (2012) – जम्मू-कश्मीर → चंडीगढ़
सत्येंद्र सिंह दुरसवत (2012) – अंडमान-निकोबार → दिल्ली
अमन गुप्ता (2013) – अंडमान-निकोबार → दिल्ली
राहुल सिंह (2013) – लक्षद्वीप → दिल्ली
अंजलि सेहरावत (2013) – दिल्ली → जम्मू-कश्मीर
हेमंत कुमार (2013) – दिल्ली → अंडमान-निकोबार
रवि दादरिच (2014) – दिल्ली → मिजोरम
किन्नी सिंह (2014) – दिल्ली → पुडुचेरी
सागर डी. दत्तात्रय (2014) – दादर नगर हवेली/दमन-दीव → जम्मू-कश्मीर
अरुण शर्मा (2015) – अंडमान-निकोबार → दिल्ली
वंदना राव (2015) – दिल्ली → अंडमान-निकोबार
बसीर-उल-हक चौधरी (2015) – जम्मू-कश्मीर → लद्दाख
माइकल एम. डिसूजा (2015) – लद्दाख → गोवा
अकृति सागर (2016) – अरुणाचल प्रदेश → जम्मू-कश्मीर
कुमार अभिषेक (2016) – दिल्ली → जम्मू-कश्मीर
सलोनी राय (2016) – जम्मू-कश्मीर → दिल्ली
निखिल यू. देसाई (2016) – दादर नगर हवेली/दमन-दीव → गोवा
अंकिता मिश्रा (2018) – गोवा → अरुणाचल प्रदेश
हरि कल्लिकट (2018) – चंडीगढ़ → दिल्ली
विशाखा यादव (2020) – अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
अजह्रुद्दीन जहीरुद्दीन काजी (2020) – अंडमान-निकोबार → दिल्ली
चीमाला सिवा गोपाल रेड्डी (2020) – मिजोरम → दिल्ली
इन IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
नाम (बैच) – वर्तमान कैडर → नया कैडर
अजीत सिंगला (2004) – पुडुचेरी → दिल्ली
मंगेश कश्यप (2009) – दिल्ली → अरुणाचल प्रदेश
राजीव रंजन सिंह (2010) – दिल्ली → चंडीगढ़
प्रशांत प्रिया गौतम (2013) – दिल्ली → जम्मू-कश्मीर
आर. पी. मीणा (2013) – अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
राहुल अलवल (2014) – मिजोरम → दिल्ली
एस. एम. प्रभुदेसाई (2014) – अरुणाचल प्रदेश → गोवा
राजिंदर कुमार गुप्ता (2014) – जम्मू-कश्मीर → पुडुचेरी
शोभित डी. सक्सेना (2015) – जम्मू-कश्मीर → दिल्ली
निहारिका भट्ट (2015) – अंडमान-निकोबार → दिल्ली
सुधांशु धामा (2016) – अरुणाचल प्रदेश → जम्मू-कश्मीर
संध्या स्वामी (2016) – दिल्ली → अरुणाचल प्रदेश
सचिन कुमार सिंघल (2017) – अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
अक्षत कौशल (2018) – गोवा → अरुणाचल प्रदेश
श्रुति अरोड़ा (2018) – लद्दाख → गोवा
अचिन गर्ग (2019) – दिल्ली → अरुणाचल प्रदेश
सनी गुप्ता (2020) – अंडमान-निकोबार → जम्मू-कश्मीर
ईशा सिंह (2021) – पुडुचेरी → दिल्ली














