HomeCrimeगाजीपुर : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, हमलावर फरार

गाजीपुर : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, हमलावर फरार

गाजीपुर – सादात थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार में रविवार देर शाम एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।जानकारी के अनुसार, सैदपुर थाना क्षेत्र के धुवाअर्जुन गांव निवासी सोनू यादव (30) अपने साथी के साथ रविवार शाम मौधिया बाजार गया था। इसी दौरान अंडे की दुकान पर किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सोनू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोनू के सिर पर गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही बाजार में भीड़ जुट गई और लोगों में गुस्सा फैल गया।थानाध्यक्ष सादात ने बताया कि विवाद खाने-पीने को लेकर हुआ था, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments