Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsलोकतंत्र की हत्या का काला दिवस: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस...

लोकतंत्र की हत्या का काला दिवस: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर भाजपा का हमला

गाजीपुर। 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सेमिनार में लोकतंत्र सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान को दरकिनार कर देश में आपातकाल लागू किया। यह न तो युद्ध, न विद्रोह और न ही आर्थिक संकट की स्थिति थी, बल्कि एक व्यक्ति की कुर्सी बचाने की कोशिश थी।डॉ. पांडेय ने कहा कि आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया। एक ही रात में देशभर के हजारों विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया और मीडिया को नियंत्रित करने के लिए प्रेस की बिजली काट दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को उस समय बंधक बना दिया गया था।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज भी उसका लोकतंत्र विरोधी चेहरा नहीं बदला है। कांग्रेस के अंदर संविधान विरोधी सोच और डॉ. अंबेडकर के प्रति असम्मान का भाव आज भी मौजूद है। कार्यक्रम में नागेन्द्र रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सरिता अग्रवाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button