
गाजीपुर। ब्राह्मण जन सेवा मंच गाजीपुर द्वारा शहर के लहुरी काशी हाल में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं उपस्थित वटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ हुई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि “ब्राह्मण कोई जाति नहीं, बल्कि सनातन संस्कार है।” ब्राह्मण समाज हमेशा दूसरों के कल्याण हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करता है और ब्राह्मणत्व के माध्यम से समाज को ऊर्जावान बनाता है।
कार्यक्रम में ब्राह्मणत्व की रक्षा, गरीब ब्राह्मणों की सहायता, परंपरा एवं कर्मकांड, संस्कार तथा सामाजिक सहभागिता पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही समाज की आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ राजनीतिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
ब्राह्मण जन सेवा मंच के संरक्षक मंडल द्वारा निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच के सचिव द्वारा वार्षिक लेखा एवं आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
समारोह की अध्यक्षता कर्मचारी नेता अम्बिका दुबे ने की और संचालन भगवती प्रमोद तिवारी ने किया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से विहिप अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, पंकज दुबे, विनोद मिश्र, पप्पू पाण्डेय, वृज भूषण दुबे, मनोज दुबे, दीपक उपाध्याय, शीर्ष दीप शर्मा, संतोष पाण्डेय, वीरेन्द्र तिवारी, आलोक तिवारी, मोनू तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, चंदिका चौबे, अमित पाण्डेय, राहुल दुबे, शिवम चौबे व विंध्येश्वरी उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।