
Congress Map Controversy: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बेलगावी में कांग्रेस के एक पोस्टर को लेकर सवाल खड़े किए, जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था।
क्या इसी के लिए हुआ स्वतंत्रता संग्राम?
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “कांग्रेस के इस पोस्टर को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या इसी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान दिया गया था? भारत को खंडित करने का सपना देखने वाली ताकतों के साथ कांग्रेस के गठजोड़ की सच्चाई अब उजागर हो चुकी है।”
‘वीर बल दिवस’ के बीच दुखद तस्वीर
उन्होंने कहा, “जब पूरा देश वीर बल दिवस मना रहा है, तब बेलगावी में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी मीटिंग में एक दुखद तस्वीर सामने आई। कर्नाटक कांग्रेस द्वारा गांधी जी की फोटो के साथ एक ऐसा नक्शा लगाया गया, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन गायब थे।”
‘गलत नक्शा बार-बार क्यों?’
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। “कांग्रेस के सहयोगी डीएमके ने भी भारत का गलत नक्शा दिखाया था। शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर गलत नक्शा साझा किया था। कांग्रेस बार-बार ऐसा क्यों कर रही है? यह किसके इशारे पर हो रहा है? क्या इसमें सोरोस कनेक्शन शामिल है?”
ट्वीट डिलीट और नियत पर सवाल
त्रिवेदी ने बताया कि इस घटना के बाद कांग्रेस ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए, लेकिन उनके स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “यह घटना कांग्रेस की नियत को स्पष्ट करती है। हम पूछते हैं कि यह सब किसके निर्देश पर हो रहा है?”
बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर भारत की अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया और जनता से इस मुद्दे पर जवाब मांगने की अपील की।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।