ग़ाज़ीपुर – जंगीपुर में अमर शहीद समाजसेवी संगठन के तत्वाधान में आयोजित ‘अमर शहीद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ रविवार, 1 मार्च को मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर के परीक्षा केंद्र पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता तीन वर्गों—कनिष्ठ (कक्षा 1 से 5), मध्यम (कक्षा 6 से 8) एवं ज्येष्ठ (कक्षा 9 से 12)—में आयोजित की गई।
संस्था के अध्यक्ष एवं परीक्षा प्रभारी अंकित गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 512 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सफल प्रतिभागियों को आगामी 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कोषाध्यक्ष इंजी. मनीष गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, गंगा विशुन यादव, अमित कश्यप, लालजी गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर पंचायत जंगीपुर), सुश्री अंकिता गुप्ता (प्रधानाचार्या), बृजेश वर्मा, राजेश वर्मा, अजय तिवारी, राजन सर, मोहम्मद सतार, राज गुप्ता, निखिल शर्मा और अजय वर्मा सहित कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।अंत में संस्था के संरक्षक विद्युत प्रकाश ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।














