Wednesday, March 4, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर : भुने चने में सिंथेटिक कलर के खिलाफ विशेष अभियान

गाजीपुर : भुने चने में सिंथेटिक कलर के खिलाफ विशेष अभियान

गाजीपुर – खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित Auramine सिंथेटिक कलर के उपयोग की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार, गाजीपुर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) दिनेश कुमार एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II रमेश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।

भुना चना बनाने व बेचने वाली इकाइयों पर छापेमारी

विशेष अभियान के तहत जनपद में भुना चना व अन्य समान खाद्य पदार्थों की विनिर्माण इकाइयों, संगठित क्षेत्र (मंडी/बाजार), ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, प्रसंस्करण इकाई, भंडारण इकाई, वितरक एवं ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

1079 किलो भुना चना सीज, एक नमूना संग्रहित

जांच के दौरान कुल 01 खाद्य नमूना संग्रहित किया गया तथा 1079 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य ₹87,399/-) को सीज किया गया।

यूसुफपुर में स्थित प्रतिष्ठान से कार्रवाई

दिनांक 15.12.2025 को यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित राकेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स त्रिलोकी एण्ड सन्स से भुना चना का एक नमूना लिया गया और मौके पर ही 1079 किलोग्राम भुना चना सीज किया गया।

गुरुग्राम लैब भेजे गए नमूने

संग्रहित नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, गुरुग्राम (हरियाणा) भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

नमूना संग्रह एवं सीज की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, बिपिन कुमार गिरि तथा नबीउल्लाह (खाद्य सहायक) की टीम द्वारा की गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button