Thursday, August 14, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में उपजिलाधिकारी एवं अधिकारियों के कार्यस्थलों में फेरबदल, तत्काल प्रभाव से...

गाजीपुर में उपजिलाधिकारी एवं अधिकारियों के कार्यस्थलों में फेरबदल, तत्काल प्रभाव से लागू

गाजीपुर। प्रशासनिक एवं शासकीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद गाजीपुर में कार्यरत उपजिलाधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के कार्यस्थलों में फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में कुल पाँच अधिकारियों के कार्यस्थलों को बदला गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार:

संजय यादव, वर्तमान में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, अब उपजिलाधिकारी सेवराई के पद पर कार्यभार संभालेंगे।

लोकेश कुमार, जो अब तक उपजिलाधिकारी सेवराई थे, उन्हें उपजिलाधिकारी कासिमाबाद बनाया गया है।

अतुल कुमार, जिन्होंने हाल ही में जनपद में कार्यभार ग्रहण किया है, को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जखनिया के पद पर तैनात किया गया है।

विनोद जोशी, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जमानियां, को अपर उपजिलाधिकारी सदर बनाया गया है।

चन्द्रशेखर यादव, जो अब तक अपर उपजिलाधिकारी सदर थे, को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जमानियां की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्रता से अपने-अपने नव नियुक्त कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button