Monday, February 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजमानियां पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

जमानियां पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 455/25 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आज 20 दिसंबर 2025 को की गई।

उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ भैदपुर माइनर के पास से अभियुक्त पारस डोम पुत्र स्व. भोजू डोम निवासी बेटावर कलां, करन डोम पुत्र सुरेश डोम निवासी जीवपुर तथा सिंटू डोम पुत्र बच्छी डोम निवासी सब्बलपुर थाना जमानियां को गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक जोड़ी कान का झाला, एक नाक की कील एवं एक जोड़ी पायल बरामद की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button