
दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में हुई पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं की फ्री बस सेवा जारी रखने और आयुष्मान योजना लागू करने का बड़ा फैसला लिया गया है।
महिलाओं की फ्री बस सेवा जारी रहेगी
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने साफ किया कि महिलाओं के लिए फ्री DTC बस सेवा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे बंद करने का सवाल ही नहीं उठता। इसके साथ ही नई बसों की कमी को लेकर भी जांच की जाएगी और जल्द ही परिवहन व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान योजना
कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू करने का भी निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 1 लाख लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे।
परिवहन मंत्री ने AAP पर साधा निशाना
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पिछली सरकार ने दिल्ली को धोखा दिया। 11 साल में क्या उन्होंने यमुना साफ की?” उन्होंने यह भी कहा कि पेंशन, फ्री गैस सिलेंडर और अन्य चुनावी वादे पूरे किए जाएंगे।
आयुष्मान योजना के लिए ट्रेनिंग शुरू
केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। अधिकारियों को सिखाया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनाए जाएं और योजना का लाभ जनता तक कैसे पहुंचाया जाए।
दिल्ली में जारी है फ्री DTC बस सेवा
दिल्ली में 2019 से महिलाओं को मुफ्त बस सेवा मिल रही है, जिसमें सफर करने के लिए उन्हें पिंक टिकट लेना होता है। बीजेपी सरकार ने अब इस स्कीम को जारी रखने का वादा किया है, जिससे महिलाओं को राहत मिलेगी।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।