गाजीपुर – नंदगंज थाना क्षेत्र के तुरना गांव की निवासी मुराही देवी (40) पत्नी सुभाष यादव 16 फरवरी को किसी काम से घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के कई इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिजनों ने 3 मार्च को नंदगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अचानक लापता होने से परिवार के लोग और बच्चे काफी परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














