Friday, November 14, 2025
Your Dream Technologies
HomeCrimeबहरियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता : महिला सहित 5.6 किलो गांजा बरामद,...

बहरियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता : महिला सहित 5.6 किलो गांजा बरामद, पति फरार

गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 5 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये) के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौखड़ा (वृंदावन) में छापेमारी की। वहां से अभियुक्ता संगीता यादव पत्नी संजय यादव (उम्र लगभग 38 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में संगीता ने बताया कि उसका पति संजय यादव गांजा लाता है, जबकि वह उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रखती है, जिन्हें उसका पति बाद में बेचता है।इस संबंध में थाना बहरियाबाद पर मु.अ.सं. 195/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि उसका पति संजय यादव फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी हुरमुजपुर उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button