Saturday, April 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeBiharपटना में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर हमला,...

पटना में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर हमला, फायरिंग और तलवारबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पटना से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री और भाजपा नेता रामकृपाल यादव के समधी के घर पर देर रात हमला कर दिया गया। राजधानी के मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में हुई इस वारदात में फायरिंग, तलवारबाजी, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात अचानक इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जब पड़ोसियों ने मंत्री के समधी के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और उसके बाद तलवार, लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि करीब 15 राउंड फायरिंग की गई।

हमले में राजेंद्र प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के पुत्र मनीष उर्फ गुड्डू और नीतीश उर्फ बबलू घायल हुए हैं। इनमें मनीष और नीतीश का इलाज पटना एम्स में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं। पुलिस अब इस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में भी इस हिंसक वारदात को लेकर भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button