गाजीपुर – ग्रामीणों ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जनसहयोग से मगई नदी पर पक्का पुल निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। इस अनोखे प्रयास की शुरुआत सेना से रिटायर्ड जवान रविंद्र यादव ने 10 लाख रुपये के योगदान से की थी। इसके बाद गांव-गांव से लोगों ने आर्थिक सहयोग देकर इस जन उपयोगी कार्य को आगे बढ़ाया।
करीब 105 फीट लंबे इस पुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। पुल की डिजाइनिंग और निर्माण कार्य स्वयं रविंद्र यादव और एक आर्किटेक्ट की देखरेख में किया गया। यह पुल कयामपुर छावनी सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने का काम करेगा, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने भी इस पहल में आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का उत्साह और एकजुटता सरकारी व्यवस्था को आईना दिखाती है। वर्षों से पुल की मांग के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, जिससे लोग बांस के पुल या नाव के सहारे आवागमन करने को मजबूर थे।
पुल के अभाव में जिला मुख्यालय की दूरी 10-12 किलोमीटर तक बढ़ जाती थी, जबकि थाना मात्र 3 किलोमीटर दूर है। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह पहल बिहार के ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की याद दिलाती है, जिन्होंने अकेले पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था














