Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGवरिष्ठ पत्रकार और हास्य कवि विजय कुमार मधुरेश का निधन, क्षेत्र में...

वरिष्ठ पत्रकार और हास्य कवि विजय कुमार मधुरेश का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गाजीपुर: प्रख्यात हास्य कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार मधुरेश का बुधवार सुबह निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 65 वर्ष के थे और बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी थे। वे श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला महामंत्री भी थे और आदर्श गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूहीपुर से हिंदी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लगभग दस दिन पहले वे अपने गाजीपुर स्थित आवास पर गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी पत्नी राधिका देवी हाल ही में जूनियर विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके एक पुत्र आकाश यादव और चार पुत्रियाँ हैं। जैसे ही यह दुखद सूचना फैली, उनके दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोक जताने वालों में अशोक यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव, त्रिभुवन यादव, चंचल पहलवान, रामनिवास यादव, मजूर सिंह यादव, पिंटू पांडे प्रधान, जितेंद्र कुशवाहा, बसपा नेता सुभाष राम, नागेंद्र कुशवाहा प्रधान, रविंद्र यादव प्रधान, मुनीलाल राजभर, भगवान यादव, राजेश यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर घाट पर किया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button