Saturday, December 13, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, जल्द हो...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, जल्द हो सकते हैं तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। पदोन्नति के इस फैसले से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

चार आईएएस बने प्रमुख सचिव

वर्ष 2001 बैच के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों — शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव — को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

2010 बैच के 19 अधिकारी बने सचिव

वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से पदोन्नत कर सचिव बनाया गया है। इनमें
अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य शामिल हैं।
इन अधिकारियों को 1,44,200 से 2,18,200 रुपये का सुपरटाइम वेतनमान मिलेगा।

इसके अलावा के. बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को सचिव पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन्हें अगले दो वर्षों के भीतर मिड-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (फेज-4) पूरा करना अनिवार्य होगा।
इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा को भी सचिव पद पर पदोन्नति मिली है।

2013 बैच के 30 अधिकारियों को चयन ग्रेड

वर्ष 2013 बैच के 30 आईएएस अधिकारियों को चयन ग्रेड (1,23,100–2,15,900 रुपये) प्रदान किया गया है।
इस सूची में दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, रविंद्र कुमार मांदड़, सैमुअल पाल एन, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र सचान, डॉ. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ. कंचन सरन और रघुबीर शामिल हैं।
इसी बैच की चांदनी सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। सभी अधिकारियों को तीन वर्षों के भीतर मिड-कैरियर प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य होगा।

2012 और 2022 बैच को भी लाभ

वर्ष 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को चयन ग्रेड दिया गया है।
वहीं 2022 बैच के 13 आईएएस अधिकारियों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान प्रदान किया गया है। इनमें
श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डॉ. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन और आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं।

तबादलों की अटकलें तेज

पदोन्नति आदेश जारी होने के साथ ही प्रशासनिक हलकों में बड़े पैमाने पर तबादलों की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार नई जिम्मेदारियों के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती करेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button